उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अहमदाबाद विमान घटना — साजिश, दबाव या लापरवाही की आशंका की जांच जरूरी : चौ. सुनील सिंह

लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने हाल ही में अहमदाबाद में हुई विमान घटना ने गंभीर प्रश्न पर सवाल खड़ा कर दिए हैं। विशेष रूप से यह सवाल चिंताजनक है कि एक प्रशिक्षित पायलट इतनी गंभीर भूल कैसे कर सकता है। यह केवल मानवीय गलती नहीं है, इससे पहले आवश्यक है कि घटना की निष्पक्ष और बहुआयामी जांच हो। घटना को साधारण तकनीकी त्रुटि या व्यक्तिगत लापरवाही मानकर अनदेखा करना न्यायोचित नहीं होगा, क्योंकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी सवार थे। ऐसे में सुनील सिंह ने यह सवाल उठाया है कि कहीं यह दुर्घटना किसी संभावित साजिश, राजनीतिक दबाव, या प्रणालीगत चूक का परिणाम तो नहीं?

हमारी मांग है कि:

1. इस घटना की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए।

2. यह पता लगाया जाए कि कहीं इस उड़ान से जुड़ा कोई व्यक्ति किसी महत्वपूर्ण खुलासे या साक्षात्कार की तैयारी में तो नहीं था।

3. DGCA, ATC और एयरलाइन कंपनी की भूमिका की भी गहराई से जांच होनी चाहिए।

4. इस मामले में ब्लैक बॉक्स, पायलट कम्युनिकेशन, और विमान की तकनीकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

देश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि कहीं यह घटना मात्र एक तकनीकी चूक नहीं बल्कि एक गहरी साजिश का हिस्सा तो नहीं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button