उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ–बरेली रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान, 573 मामले पकड़े, ₹4.71 लाख से अधिक की वसूली

लखनऊ ::उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने तथा रेल राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से दिनांक 1dr0 नवम्बर, 2026 को लखनऊ–बरेली–लखनऊ रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री समर्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मोहित कुमार मेहंदीरत्ता के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया।

अभियान के अंतर्गत ट्रेन संख्या 15127, 14207 एवं 14524 में लखनऊ से बरेली तथा वापसी दिशा में यात्रियों के टिकटों की सघन जांच की गई। इस दौरान 6 टिकट चेकिंग के कर्मचारियों तथा रेलवे सुरक्षा बल के 03 पुरुष एवं 01 महिला कर्मी सहित कुल 10 सदस्यीय टीम ने जांच अभियान में भाग लिया। इसके अतिरिक्त, इसी दिन वापसी दिशा में संचालित ट्रेन संख्या 12556 एवं 11124 में भी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 573 अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए। इनके माध्यम से किराये के रूप में ₹1,85,952 तथा जुर्माने के रूप में ₹2,85,623 की वसूली की गई। इस प्रकार कुल ₹4,71,575 की वसूली दर्ज की गई।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के विरुद्ध इस प्रकार के आकस्मिक एवं सघन टिकट जांच अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button