उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 13 नवंबर को लखनऊ में करेंगे ‘संस्कृति भवन’ का उद्घाटन

लखनऊ। भारत सरकार के रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 13 नवंबर को लखनऊ रहेंगे। इस दौरान वह सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में नवनिर्मित संस्कृति भवन के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर भवन का लोकार्पण करेंगे।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  13 नवंबर को प्रातः 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात सड़क मार्ग से प्रातः 11:25 बजे गुलजार उपवन, सुल्तानपुर रोड पहुंचेंगे। यहां प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। समारोह के उपरांत रक्षामंत्री दोपहर 1:05 बजे गुलजार उपवन से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button