उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
सोनिया-राहुल कांग्रेस ने सांसद अकोईजाम को मणिपुर चुनाव एवं मेनिफेसटो समिति में रख कर कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा दर्शाया : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि कांग्रेस का महिला विरोधी रूख फिर सामने आया है जब आज भाई दूज के दिन 11 नवम्बर को कांग्रेस द्वारा मणिपुर राज्य चुनाव कैम्पेन कमेटी एवं मैनिफेसटो कमेटी की घोषणा की गई।
भाई दूज जैसे पवित्र दिन 11 महिला छात्राओं के शोषण के दोषी जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अंगोमोचा बिमोल अकोईजाम को मणिपुर राज्य चुनाव कैम्पेन एवं मैनिफेसटो कमेटियों में रखकर सोनिया-राहुल कांग्रेस ने साबित कर दिया है की वह एक महिला विरोधी पार्टी है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि यह ठीक है कि न्यायलय से सांसद अकोईजाम को कुछ राहत मिली थी पर वह बरी नही हुए हैं और उन पर 11 महिलाओं के शोषण का पुलिस मुकदमा अभी भी बना हुआ है।


