उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पंकज सिंह ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर युवा मोर्चा द्वारा पश्चिम विधानसभा में बालागंज चौराहे पर आयोजित तिरंगा यात्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक नोएडा पंकज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रमेश तूफानी, सत्येंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अभियान संयोजक अभिषेक खरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महामंत्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी हाथ में झंडा लहराते हुए और भारत माता की जय कारे लगाते हुए तिरंगा पद यात्रा में सम्मिलित हुए। बालागंज चौराहे से कैंपल रोड होते हुए भगत सिंह चौराहा राजाजीपुरम पर यात्रा का समापन हुआ।

यात्रा शुभारंभ अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए पंकज सिंह ने कहा कि विगत कई वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देश भर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ दोहराते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान को तिरंगा यात्रा जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के साथ बड़े उत्साह से मनाते हैं।पार्टी ने तय किया है कि देश का एक-एक व्यक्ति अपने घरों पर झंडा लगाएं। जिसके लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी लोगों के मन में अति उत्साह है प्रत्येक देशवासी अपने घरों पर झंडा लहरा कर गर्व का अनुभव करता है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अब एक आम जनमानस में देश के उत्सव के रूप में स्थान बना चुका है। पार्टी की योजना अनुसार हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए महानगर व मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया और 11 12 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और इसके साथ ही 13 से 15 अगस्त तक कार्यकर्ता सभी घरों और व्यावसायिक केंद्र पर झंडा खरीद कर लगाने के लिए जनसंपर्क कर आवाहन करेंगे और जो खरीदने में सक्षम नहीं है उनको झंडा उपलब्ध कराएंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत,अरविंद मिश्रा,पार्षद अनुराग मिश्रा, शिवपाल सांवरिया, अजय दीक्षित, अनूप कमल सक्सेना, गुड्डू यादव, नागेंद्र सिंह, विनोद यादव, पंकज पटेल राजीव त्रिपाठी, संतोष राय सहित युवा मोर्चा से सौरभ तिवारी, हर्ष शुक्ला,अंकित पांडे, प्रवीण कटियार , अतूल सिंह, समर्थ सिंह अनुभव तिवारी आयुष्मान सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button