उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कल किराड़ी में दो युवकों के बाद आज अमन विहार में एक लड़के के जलजमाव में डूबने से हुई मौतों से दिल्ली वाले स्तब्ध हैं : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है यह दिल्ली का दुर्भाग्य है कि आज जब दिल्ली जलजमाव, जलजमाव में डूबने एवं बिजली करंट से मौतों से झूझ रही है ऐसे समय दिल्ली का सत्ताधारी दल केवल जेल एवं बेल से जुड़े अपने नेताओं के महिमामंडन में लगा है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली अभी कल किराड़ी विधानसभा में दो युवकों की जलजमाव में डूबने से मौत के सदमे से उबरी भी ना थी की आज अमन विहार, रोहिणी में एक 7 साल के लड़के की दिल्ली नगर निगम के पार्क में हुए जलजमाव में डूबने से दिल्ली वाले स्तब्ध हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली आज नजफगढ़ से पटपड़गंज तक चांदनी चौक एवं आई.टी.ओ. से संगम विहार एवं सैदुल अजैब तक पूरी दिन बारिश के चलते जलजमाव से जूझती दिखी।

दिल्ली के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों खासकर किराड़ी, मंगोलपुरी, कोंडली, पटपड़गंज, शाहदरा, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर, चांदनी चौक, सदर बाजार, जंगपुरा, संगम विहार, देवली, बिजवासन, पटेल नगर, मोती नगर में आज दिन भर जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित रहा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली वाले 2024 का मारक मानसून जिसमे जलजमाव, बिजली करंट से ही 20 से अधिक मौत हुई हैं को कभी नही भूलेंगे और 2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबक सिखायेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button