उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुनाल द्वारा मतदान जागरूकता अभियान में विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक संगठनों ने भाग लिया

लखनऊ : लोक संस्कृति की धरोहर मुनाल द्वारा मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत गांधी मूर्ति हजरतगंज में विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक संगठन ने भाग लिया.

मुनालश्री विक्रम बिष्ट के संयोजन में राष्ट्रीय पर्वतीय महासभा के संयोजक मोहन सिंह बिष्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम भंडारी कलाकार बंधु के अध्यक्ष राजू चंचल मोहन चंद्र जोशी, यशभारती ऋचा जोशी, हॉकी कोच शशि सिंह, आदि ने मतदान मैं सभी मतदाता को हिस्सेदारी के लिए जागरूक करने के लिए अपना विचार व्यक्त किया.

मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने कहा हम सब कलाकार अपने क्षेत्र कॉलोनी घर के अगल-बगल के सभी लोगों को साथ में ले जाकर सभी को मतदान के दिन 20 मईको निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे मोहन बिष्ट ने कहा मतदान हमारा अधिकार है और हम राष्ट्र के लिए एक अच्छे व्यक्ति का चुनाव करेंगे सभी ने एक साथ एक स्वर में कहा पहले मतदान फिर जलपान, मतदान महादान, आओ मिलकर अलख जगाएं शत- प्रतिशत मतदान कराएं, ना चलेगा कोई बहाना मतदान करने जरूर आना जैसे नारों से मतदान अभियान को जागृत किया गया.

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button