उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

धनतेरस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में लगभग 2800 करोड रुपए का हुआ व्यापार : संजय गुप्ता

इलेक्ट्रॉनिक ,ड्राई फ्रूट मिठाई एवं बेकरी, इलेक्ट्रिक लाइट , गिफ्ट आइटम एवं किचन वेयर ki भी हुई जबरदस्त बिक्री

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बाजार के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया पिछले वर्ष धनतेरस के अवसर पर हुई बिक्री के सापेक्ष इस वर्ष 15 से 20% की वृद्धि हुई है. उन्होंने बताया राजधानी लखनऊ में लगभग 80 करोड़ के दो पहिया वाहन, लगभग 400 करोड़ के चार पहिया वाहन, लगभग 350 करोड़ की ज्वेलरी सेक्टर में बिक्री व्यापारियो द्वारा बताई जा रहीं हैं.

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया इसी प्रकार से कपड़ा इलेक्ट्रॉनिक ,मोबाइल लैपटॉप ,इलेक्ट्रिक लाइट ,ड्राई फ्रूट ,मिठाई एवं बेकरी, पूजा सामग्री,फर्नीचर एवं गिफ्ट आइटम में भी अच्छी बिक्री दर्ज की गई है. उन्होंने बताया राजधानी की विभिन्न बाजारों के व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 2800 करोड़ रुपये का व्यापार राजधानी लखनऊ में धनतेरस के अवसर पर हुआ.

नोट :- यह सभी बिक्री के आंकड़े राजधानी के विभिन्न सेक्टर के व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियो द्वारा उपलब्ध करायी गयी मौखिक जानकारी एवं अनुभव पर आधारित है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button