दिल्ली भाजपा कार्यालय में मना मीडिया दीपावली मंगल मिलन, बड़ी संख्या में पत्रकारों के साथ ही मुख्य मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता पदाधिकारी सम्मिलित हुए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध राजधानी बनाने का संकल्प हमारा है : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा का वार्षिक मीडिया दिवाली मंगल मिलन आज प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुआ। मीडिया मिलन में प्रतिष्ठित टी.वी. एंकरस, समाचार पत्रों के मेट्रो सम्पादकों, वरिष्ठ पत्रकारों से लेकर युवा डिजीटल पत्रकारों सहित लगभग 550 पत्रकार सम्मिलित हुए।
दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्वलन करके दीवाली मिलन की ओपचारिक शुरूवात की और सभी उपस्थित पत्रकारों को और उनके माध्यम से दिल्ली वालों को दिवाली की शुभकामनाऐ दीं।
दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा संचालित कार्यक्रम में डा. अनिल गुप्ता, शुभेन्दू शेखर अवस्थी, यासिर जिलानी, नितिन त्यागी एवं अजय सहरावत ने प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के आमंत्रण पर आये सभी पत्रकारों एवं भाजपा नेताओं का आदर सत्कार किया। लोकप्रिय भजन गायक शीतल पांडेय ने अपने रसीले भजनों से रिझाया। भोजन व्यवस्था कार्यालय मंत्री कैलाश जैन एवं सह मंत्री श्री अमित गुप्ता ने संभाली।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों को मधुर गीत सुना कर आनंदित किया।5 नवम्बर 2026 को मीडिया दिवाली मंगल मिलन में दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय पदाधिकारी महेन्द्र पांडे, आशीष उषा अग्रवाल, जयप्रकाश, राजीव बब्बर एवं प्रदीप भंडारी, महापौर प्रवेश वाही, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा एवं रविन्द्र इंद्राज सिंह, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, योगेन्द्र चांदोलिया, प्रवीन खंडेलवाल एवं स्वाति मालीवाल, निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, पूर्व अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन, विजय गोयल एवं आदेश गुप्ता, पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी, प्रदेश पदाधिकारी योगिता सिंह, मोहनलाल गिहारा, विजय सोलंकी, विनोद बछेती, कौशल मिश्रा, सोना कुमारी, रंजीत कश्यप, सारिका जैन, रोहित चहल, सरदार गुरमीत सिंह सूरा, श्रीमती प्रवीना शर्मा, कृष्णा, राज गौतम, अभिषेक टंडन, मनोज कुमार, राजेश गुप्ता, संतोष पाल, आरती मेहरा, संतोष ओझा, अनीस अब्बासी, देवेन्द्र सोलंकी, रजत चौधरी, सी.एल. चौधरी के आलावा
विधायक अभय वर्मा, पवन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, डा. अनिल गोयल, गजेन्द्र यादव, गजेन्द्र दराल, राजकुमार भाटिया, शिखा रॉय, करतार सिंह तंवर, कुलदीप सोलंकी, पूनम भारद्वाज, सरदार तरविनद्र सिंह मारवाह, निगम सदन में नेता जयभगवान यादव एवं स्थाई समिति अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा आदि भी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी दिल्लीवासियों को दीपावली के इस पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध राजधानी बनाने का संकल्प हमारा है। आगामी दो वर्षों में हम यातायात, जल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में चौमुखी विकास करेंगे। यमुना की सफाई और प्रदूषण मुक्त दिल्ली हमारी प्राथमिकता है। आइए, मिलकर एक नई दिल्ली का निर्माण करें। आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि और उजाले से भरा हो। दीपावली मंगलमय हो।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली के परिवारजनों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी ।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में दिल्ली अब विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मिलकर भाजपा सरकार अगले दो वर्षों में दिल्ली को बुनियादी सुविधाओं, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के अवसरों से युक्त करेगी। हमारा लक्ष्य हर गली, हर मोहल्ले तक विकास पहुंचाना है।


