‘ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह’- ‘से नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक’

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम महेंद्र सिंह के नेतृत्व में 1 से 7 नवंबर 2026 तक ‘ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह’ मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज ‘से नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक’ थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
इसके अन्तर्गत ऐशबाग जंक्शन पर यात्रियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों और वेंडर्स को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने की शपथ दिलाई गई। उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने के मुख्य तरीके और 3R (रीसाइकिलेबल, रीयूज एंड रिड्यूस) सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण के नियमों के बारे में जानकारी साझा की गई की गई।
इसी क्रम में बस्ती, गोंडा और गोरखपुर रेलवे स्टेशनों पर निविदा स्वच्छता कर्मचारियों द्वारा रैली निकाली गई और यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। बैनर, पोस्टर और पैसेंजर अवेयरनेस सिस्टम द्वारा सभी यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को जागरूक किया गया। सभी निविदा कर्मचारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। खानपान विक्रेताओं को कपड़े का थैला वितरित करके उन्हें निर्देशित किया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इस दौरान गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर संविदा श्रमिकों द्वारा एक छोटा से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को जागरूक भी किया गया।



