उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वैज्ञानिक सोच और नवाचार का मंच बना राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, भास्कराचार्य कॉलेज में 80 टीमों ने लिया भाग

विद्यार्थियों में रचनात्मक लेखन और शोध कार्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (National Children’s Science Congress – NCSC) के अंतर्गत दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिला स्तरीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन बड़े उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 80 बाल विज्ञान टीमों ने भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, नवाचार एवं शोधपरक सोच का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भास्कराचार्य कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अवनीश मित्तल द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय की राज्य समन्वयक डॉ. अनुपमा यादव के स्वागत वक्तव्य के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो. मित्तल ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा अपने आसपास की समस्याओं को समझकर उनके समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में रचनात्मक लेखन और शोध कार्य के प्रति जागरूकता पैदा होती है जो आगे चलकर देश हित में वैज्ञानिक स्तर को बढ़ाएंगे ।

कार्यक्रम का संपूर्ण समन्वय डॉ. संयम गुप्ता द्वारा किया गया। कॉलेज की ओर से प्रो. उमा चौधरी एवं डॉ. नीरू शर्मा ने कॉलेज समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उनके सहयोग से कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं और गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान आधारित प्रोजेक्ट्स एवं शोध कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया , शिक्षकों इन प्रोजेक्ट्स की तारीफ करते हुए कहा कि यह हमारे भविष्य के वैज्ञानिक हैं । विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समस्याओं तथा दैनिक जीवन से जुड़ी चुनौतियों के वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत किए। विशेषज्ञ मूल्यांकनकर्ताओं ने विद्यार्थियों के शोध कार्यों का मूल्यांकन किया तथा उन्हें आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा यादव ने सभी अतिथियों, मूल्यांकनकर्ताओं, शिक्षकों, जिला समन्वयकों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज के प्राचार्य प्रो. अवनीश मित्तल, प्रो. उमा चौधरी, डॉ. नीरू शर्मा एवं समस्त कॉलेज प्रशासन का धन्यवाद किया और कहा कि कॉलेज के सहयोग एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण ही हमारा यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका ।

डॉ. अनुपमा यादव ने बताया कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान की प्रवृत्ति, रचनात्मकता एवं समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन की समस्याओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझने और उनके समाधान खोजने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति उनकी रुचि को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का समापन सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button