उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आगामी त्योहारों के मद्देनजर मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ स्टेशन का किया निरीक्षण

यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

लखनऊ : आगामी त्योहारों के दौरान लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त संख्या को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने आज  4 नवंबर , 2026 को लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पार्सल कार्यालय, शौचालय, सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं टिकट वितरण प्रणाली का जायजा लेते हुए यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान यात्रियों के सुगम आवागमन एवं भीड़ प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने टिकट वितरण प्रणाली को सुचारु बनाए रखने, सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी करने तथा स्टेशन परिसर में स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  समर्थ गुप्ता, स्टेशन निदेशक, लखनऊ  गौरव दीक्षित सहित मंडल के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button