उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ मण्डल में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों की सुविधा हेतु लगा ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर’

लखनऊ । रेलवे बोर्ड एवं पूर्वाेत्तर रेलवे, गोरखपुर के निर्देशानुसार लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक,  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी  राजेश कुमार गुप्ता के दिशानिर्देशन में सम्पूर्ण लखनऊ मण्डल में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों की सुविधा हेतु ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है।

इसी परिप्रेक्ष्य में गोण्डा स्थित संयुक्त कार्यालय में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों की सुविधा हेतु आयोजित ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर’ में कुल 63 डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। इसी क्रम में मण्डल कार्यालय में आयोजित शिविर में कुल 23 डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए।
इस शिविर के माध्यम से पेंशनभोगियों को एक ही स्थान पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने की सुविधा प्राप्त हुई। इससे उन्हें अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के आवागमन से राहत मिली तथा समय एवं धन की बचत हुई। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया सरल होने से पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने में भी सहूलियत मिली।
इस पहल के माध्यम से विशेष रूप से उन सभी वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पेंशनभोगियों को अधिक लाभ मिल रहा है, जिन्हें जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दूर-दराज के कार्यालयों में जाने में कठिनाई होती थी। इस दौरान उन्हें मोबाईल एप के माध्यम से पंजिकरण कर सरलता से इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के बारे में जागरुक भी किया गया।
लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा इस प्रकार के सुविधा शिविरों के माध्यम से पेंशनभोगियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का सरल एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button