उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ में कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप आयोजित

लखनऊ । मण्डल रेल प्रबंधक, लखनऊ गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ के बहुउद्देशिय हाल में कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप का आयोजन किया गया।
आयोजित कैंप में कर्मचारियों से कुल 07 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 05 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष परिवादों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित शाखाओं को प्रेषित किया गया।
लखनऊ मण्डल प्रशासन कर्मचारियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत है।



