उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा याहियागंज गुरुद्वारा में माथा टेका

लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा याहियागंज गुरुद्वारा में माथा टेका और गुरुवाणी सुनी।गुरुद्वारा समिति अध्यक्ष डॉ गुरमीत सिंह ने राजनाथ सिंह को गुरु घर का सिरोपा और कृपाण भेंट की।

राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर भाषण की आवश्यकता नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के लिए सिख समाज के गुरुओं का त्याग, बलिदान और योगदान हमेशा याद रहेगा।

इस दौरान राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, प्रवीण गर्ग, सतवीर सिंह आनंद मनजीत तलवार सतनाम सिंह सेठी डॉक्टर अमरजोत सिंह हरपाल गुलाटी हरपाल जग्गी सहित सिख समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button