उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
Trending

दक्षिण दिल्ली प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के लिए सांसद मनोज तिवारी ने किया मेगा रोड़ शो

नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में आज सांसद  मनोज तिवारी ने भव्य रोड़ शो किया। पूर्वांचल प्रवासी बहुल संगम विहार में लोगों ने भारी पुष्प वर्षा कर  मनोज तिवारी एवं  रामवीर सिंह बिधूड़ी का स्वागत समर्थन किया।

रोड़ शो में डा. एस.सी.एल. गुप्ता,  विजय जौली,  राजकुमार चौटाला आदि सम्मलित हुए।

मनोज तिवारी ने कहा कि रामवीर सिंह बिधूड़ी एक विकास पुरूष हैं और संगम विहार ही नही बदरपुर से पालम विधानसभा के लोग आश्वस्त रहें की वह पूरे क्षेत्र में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

उन्होने कहा कि गत दस साल में दक्षिण दिल्ली को अनेक विकास प्रोजेक्ट मिले और  रामवीर सिंह बिधूड़ी इस विकास को और गति देंगे।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button