उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सांसद के साथ हुए अभद्र दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर आम आदमी पार्टी की महिला सांसद के साथ हुए अभद्र दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर दिल्ली भाजपा सह प्रभारी डॉक्टर अलका गुर्जर, सभी मोर्चों के प्रभारी सुमित भसीन, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्र, मोर्चा महामंत्री सरिता तोमर एवं सुश्री वैशाली पोद्दार सहित सैकड़ों की संख्या महिला मोर्चा की अध्यक्षा उपस्थित थी।

प्रदर्शन के दौरान ऋचा पांडेय मिश्रा, वैशाली पोद्दार, परवीना शर्मा, शोभा शुक्ला, सीमा सहगल, रेखा सिंह और अन्य महिलाओं को पुलिस डिटेन कर सिविल लाइन ले गईं जहां चेतावनी के बाद छोड़ दिया।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की किसी भी बहन के साथ अगर दुर्व्यवहार होता है तो भाजपा सड़कों पर होगी और आज हम सब सुश्री स्वाती मालीवाल के सम्मान के लिए सड़कों पर है। आज आम आदमी पार्टी के मुखिया और मुख्यमंत्री चुप बैठे हैं उन्होंने कहा कि दिल्ली के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 36 घंटे बाद आकर कहते है कि मुख्यमंत्री आवास में दुर्व्यवहार हुआ है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज दिल्ली भाजपा सुश्री स्वाति मालीवाल के सम्मान में केजरीवाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। जब उसी पार्टी का सांसद संजय सिंह यह स्वीकार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता हुई है तो फिर किस बात का इंतजार और क्या सफाई देना है। महिला विरोधी अरविंद केजरीवाल तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।

सचदेवा ने कहा कि एक मुख्यमंत्री की ड्यूटी बनती है कि वह दिल्ली की महिला के लिए आवाज उठाए लेकिन आज वह अपने राज्यसभा सदस्य के लिए आवाज उठाने की जगह उल्टा उनके द्वारा जिस महिला राज्यसभा सदस्य के साथ अभद्रता हुई है उसपर दबाव बनाया जा रहा है।

डॉक्टर अलका गुर्जर ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार बैठी है जिसके मुख्यमंत्री आवास पर बार बार महिला के साथ अभद्रता होती है। स्वाति मालीवाल राज्यसभा सांसद सदस्य है हमारे विचारधारा अलग है लेकिन एक महिला के लिए भाजपा के अंदर हमेशा सम्मान है। आम आदमी पार्टी के अंदर एक महिला मंत्री हैं जो हर छोटे मुद्दे पर अलाप करने आ जाती है लेकिन आज वह चुप बैठी है और उन्हें एक शब्द नहीं मिल रहा ताकि वह सुश्री स्वाती मालीवाल के लिए बोल सके।

ऋचा पांडेय मिश्र ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास के अंदर एक ऐसी महिला के साथ अभद्रता होती है, जो कोई आम महिला नहीं बल्कि उसी पार्टी की राज्यसभा सदस्य है। अगर एक राज्यसभा सदस्य मुख्यमंत्री के घर में सुरक्षित नहीं है तो दिल्ली की आम महिलाओं को अरविंद केजरीवाल क्या सुरक्षा देंगे।

 

Related Articles

Back to top button