उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कर्मचारियों, शिक्षकों के संगठनों से की वार्ता

वार्ता में उपस्थित रहे नीरज सिंह, कर्मचारियों ने अपनी बातें रखी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक  ने कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की उनके साथ बैठक में लोकसभा लखनऊप्रभारी नीरज सिंह भी मौजूद रहे.


संगठनों ने अपनी कुछ समस्याओं पर भी प्रकाश डाला जिस पर ब्रजेश पाठक जी ने सकारात्मक के साथ उच्च अधिकारियों से बैठक कराकर आदेशों का पालन करने का आश्वासन दिया.
बैठक में हरि किशोर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, एनडी द्विवेदी (डिप्लोमा इंजीनियर संघ)ने विचार रखें.


जानकारी देते हुए परिषद के अपर महामंत्री डॉक्टर नरेश ने बताया कि बैठक में लगभग 72 संगठनों के अध्यक्षों ने भाग लिया जिसमें ग्राम विकास अधिकारी ,ग्राम पंचायत अधिकारी, डिप्लोमा इंजीनियर महा संघ ,कलेक्ट्रेट संघ ,कोषागार संघ, लेखपाल संघ ,डीआईओएस कर्मचारी संघ ,प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ आयकर विभाग , रेलवे कर्मचारी संगठन, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, विशिष्ट बीटीसी संघ ,
उद्यान संघ ,पशुधन प्रसार अधिकारी संघ , श्रम विभाग कर्मचारी संघ, आईटीआई संघ,आरटीओ कर्मचारी संघ, खाद्य प्रसंस्करण संघ, निर्माण निगम , जल निगम, लोक निर्माण विभाग,,सेतु निगम, ग्रामीण अभियंता सेवा,लघु सिंचाई (डिप्लोमा संघ), सेवानिवृत कर्मचारी संघ, सहित प्रदेश के संगठनों ने सहभागिता की।

 

Related Articles

Back to top button