भारत में लॉन्च हुआ 70 वाट चार्जिंग के साथ भारत का पहला 6000 एमएएच बैटरी वाला पोवा 6 प्रो फोन

लखनऊ : ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रैंड, टेक्नो ने भारत में बहुप्रतीक्षित पोवा 6 प्रो 5जी लॉन्च किया है। शानदार रैम वाला यह फोन न सिर्फ सहज मल्टीटास्किंग को पुनः परिभाषित करता है, बल्कि इसका एमोलेड डिस्प्ले प्रत्येक इंटरैक्शन को जीवंत बनाता है। इसके साथ ही, फास्ट चार्जर के साथ इसकी विशाल बैटरी यूज़र्स की, फोन की चार्जिंग खत्म होने की चिंता को पूरी तरह समाप्त करती है। पोवा 6 प्रो 5जी एक आकर्षक और भविष्य के अनुरूप डिज़ाइन के साथ प्रो-परफॉर्मेंस देने के वादे के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 4 अप्रैल, 2024 से अमेज़न और रिटेल आउटलेट्स पर यूज़र्स की खरीदी के लिए उपलब्ध होगा।
बेहद शानदार प्राइस सेगमेंट के साथ टेक्नो पोवा 6 प्रो 5जी अविश्वसनीय डिज़ाइन और अद्भुत परफॉर्मेंस देने का वादा
करता है। *24 जीबी तक रैम, 256 जीबी स्टोरेज और स्लीक 7.9 मिमी फ्रेम वाला यह फोन अपने आप में एक
पॉवरहाउस है। साथ ही, इसमें भारत की पहली 6000 एमएएच बैटरी शामिल है, जिसे यूज़र्स को पहले कभी न किए
गए 'बेहतर, तेज़ और मजबूत' अनुभव प्रदान करने के लिए एक मजबूत 70 वाट चार्जर के साथ जोड़ा गया है।
पोवा 6 प्रो 5जी को बेहद सटीकता के साथ डिज़ाइन किया गया है, जो यूज़र्स को प्रीमियम एक्सपीरिएंस प्रदान करने का वादा करता है। इसके बैक पैनल को उन्नत फोटोलिथोग्राफी टेक्निक्स का उपयोग करके बहुत ही बारीकी से तैयार किया गया है, जो कि उत्कृष्ट मदरबोर्ड से प्रेरित होकर आर्क इंटरफेस के रूप और अनुभव को बढ़ाता है। इसके अलावा, इसकी इनोवेटिव एलईडी डिज़ाइन 200 से अधिक एलईडी का दावा करती है, जो 100 से अधिक कस्टमाइज़ेबल ऑप्शंस की उत्तम श्रृंखला प्रदान करती हैं। यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक यूज़र को ऐसे सर्वोत्तम और व्यक्तिगत अनुभव मिलें, जो जेन जेड और टेक्नोलॉजी के प्रति विशेष रुझान रखने वाले लोगों की गतिशील प्राथमिकताओं से बखूबी मेल खाते हों।
इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए, अरिजीत तालापात्रा, सीईओ, टेक्नो मोबाइल इंडिया, ने कहा, "हमारी यात्रा में पोवा सीरीज़ का विशेष स्थान है, जो यूज़र्स की जरूरतों को पूरा करने और प्रो-परफॉर्मेंस देने के हमारे समर्पण भाव को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाता है। हम पोवा 6 प्रो 5जी के साथ इस मार्ग पर आगे बढ़ना जारी रखेंगे, इसकी सबसे खास विशेषताओं में इसकी जटिल डिज़ाइन और 200 से अधिक एलईडी से सुसज्जित बैक पैनल शामिल है।
इस फोन की परिभाषा सिर्फ सौंदर्यशास्त्र पर आधारित नहीं है, बल्कि इसकी डिज़ाइन आपके डिवाइस में व्यक्तित्व का स्पर्श जोड़ती है। बेहतरीन स्टोरेज और शक्तिशाली बैटरी तथा चार्जर के साथ, हमने पोवा 6 प्रो को उन यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया है, जो भीड़ से अलग रहना पसंद करते हैं


