उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महायोगी गोरखनाथ विवि में पहली अप्रैल से शुरू होगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश

गोरखपुर । गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में सुदृढ़ पहचान बनाने वाले महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम में पहली अप्रैल से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।

यह जानकारी महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. सुनील कुमार सिंह ने दी है। विश्वविद्यालय में संचालित विविध पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रो. सिंह ने बताया कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वांचल का विशिष्ठ संस्थान है। यहां अप्रैल माह से प्रवेश संबंधित प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। यहां प्रमुख रूप से संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय से बीएससी (ऑनर्स/ शोध) बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी के साथ एमएससी में बायोटेक्नोलॉजी, मेडिकल बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी के कोर्स संचालित हैं। कृषि विभाग में चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स, फार्मास्यूटिकल विज्ञान संकाय से डी फार्मा, बी फार्मा, बी फार्मा लेटरल प्रवेश लिया जा रहा है। नर्सिंग एंव पैरामेडिकल विभाग द्वारा नर्सिंग के क्षेत्र में एएनएम, जीएनएम, बेसिक बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, और एमएससी नर्सिंग के विषय संचालित किया जा रहा है।

इसके साथ ही पैरामेडिकल विभाग में लैब टेक्नीशियन में डिप्लोमा, ऑप्टोमेट्री, एनेस्थीसिया एवम क्रिटिकल केयर टेक्नीशियन, ऑर्थोपेडिक एंड प्लास्टर टेक्नीशियन, इमरजेंसी एंड ट्रामाकेयर टेक्नीशियन, और डिप्लोमा इन डायलिसिस टेक्नीशियन आदि विषयों में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ( सेट) के द्वारा प्रवेश लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि विषय एवं प्रवेश प्रक्रिया संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://mgug.ac.in/ पर ऑनलाइन उपलब्ध है। इच्छुक छात्र admissions@mgug.ac.in पर भी जानकारी ले सकते हैं। साथ ही प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी को प्रवेश संबंधित कोई असुविधा न हो, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9559991801 पर भी कार्यदिवस में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button