उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जीवन ज्योति सेवा फाउण्डेशन के बड़ा मंगल कार्यक्रम में परिवाहन मंत्री दया शंकर सिंह व जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह सम्मानित

लखनऊ । सामाजिक संस्था जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मे दोपहर बी- ब्लॉक सूरज दीप कॉमप्लेक्स, 1 जॉपलिंग रोड, लखनऊ में ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित बड़ा मंगल भंडारे में श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्रात:काल हनुमान जी की पूजा-अर्चना और सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस अवसर पर परिवाहन मंत्री दया शंकर सिंह, जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह, जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और अध्यक्ष ज्योति सिंह ने हनुमानजी को भोग लगाया और भंडारे में बजरंगबली का प्रसाद पूड़ी, सब्जी, मट्ठा, बूंदी, केला, सेब का वितरण श्रद्धालु भक्तों और जरुरतमंदों में किया।

 

इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह और ज्योति सिंह ने परिवाहन मंत्री दया शंकर सिंह, जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर जीवन ज्योति सम्मान से सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button