उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अयोध्या-मनकापुर प्रखण्ड पर लगभग साढ़े छः करोड़ की लागत से नयी सुविधाओं के साथ ही पुरानी सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जायेगा

लखनऊ । रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के नाम से एक नई नीति तैयार की है। इसके अंतर्गत दीर्घकालिक दृष्टिकोण से लगातार स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है।

यह स्टेशन की आवश्यकताओं के अनुसार दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने और मास्टर प्लान के तत्वों के कार्यान्वयन पर आधारित है। इस विकास योजना के अन्तर्गत स्टेशनों को शहर के मुख्य स्थान के रूप में विकसित किए जाने की परिकल्पना है। रेल यात्रियों को सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु हितधारकों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा गया है।

इसी परिप्रेक्ष्य में पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अयोध्या-मनकापुर प्रखण्ड पर स्थित रामघाट हाल्ट स्टेशन को अमृत भारत योजना के अन्तर्गत लगभग साढ़े छः करोड़ की लागत से नयी सुविधाओं के साथ ही पुरानी सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जायेगा, जिसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है तथा इसी लक्ष्य के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा।

इस कार्य योजना के अन्तर्गत रामघाट हाल्ट स्टेशन के मुख्यप्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के विकास तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सौंदर्यीकरण, ’’प्लेटफार्म सरफेस’’ का अपग्रेडेशन,प्लेटफार्म पर अतिरिक्त शेडों की संख्या में बढ़ोत्तरी ’स्टेशन फसाड’ तथा स्टेशन परिसर में उन्नत लाईटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, टेªन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियॉ, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एल.ई.डी. स्टेशन नाम पट्टिकाओं तथा स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण इत्यादि कार्य सम्पन्न किए जायेगें।

उपरोक्त कार्याे को कराने हेतु निविदाएं खोली जा चुकी है। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में लगभग दो करोड़ की लागत से एक मल्टी फंक्शनल काम्पलेक्स का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें डारमेट्री, रिट्ायरिंग रूम तथा वाणिज्यिक परिसर की सुविधाएं प्राप्त होगी।
अयोध्या-मनकापुर रेलखण्ड पर स्थित रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 200 यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन हेतु 03 जोड़ी सवारी गाड़ियों की सुविधा प्राप्त है। रामघाट हाल्ट स्टेशन यात्री सुविधा ग्रेड एचजी-2, ब्राड गेज लाइन का हाल्ट स्टेशन है।
धार्मिक नगरी अयोध्या नगरी के इस हाल्ट स्टेशन से 03 किमी की दूरी पर भगवान राम का मंदिर, हनुमान गढ़ी, कंचन भवन, राम पैड़ी घाट है जहॉ देश-विदेश से पर्यटक दर्शन करने आते है। यह हाल्ट स्टेशन सरयू नदी से लगा हुआ है। अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मन्दिर के दर्शनार्थ, आने वाले समय में देशी एवं विदेशी श्रद्धालुओं के आगमन तथा हर वर्ष लगने वाले रामनवमी मेले में आने वाले सभी यात्रियों के लिए रामघाट हाल्ट स्टेशन महत्वपूर्ण है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button