उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी.वे.) आनंदनगर, कार्यालय में कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप का आयोजन

लखनऊ । मण्डल रेल प्रबंधक, लखनऊ गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी.वे.) आनंदनगर, कार्यालय परिसर में कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप का आयोजन किया गया।
आयोजित कैंप में कर्मचारियों से कुल 17 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 06 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष परिवादों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित शाखाओं को प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी रवि कुमार गौतम, हित निरीक्षक भानु प्रताप सिंह एवं बिल लिपिक बिट्टू सिंह, विशाल कुमार मुख्य कार्याधी उपस्थित रहे।
लखनऊ मण्डल प्रशासन कर्मचारियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत है।


