उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रॉयल कैफे समूह के विशालभंडारे में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भक्तों को वितरित किया प्रसाद

लखनऊ। जेठ माह के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर रॉयल कैफे परिवार ने सहारागंज मॉल के सामने स्थित अपने होटल पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ग्रुप के एमडी मुरलीधर आहूजा और डायरेक्टर संदीप आहूजा की उपस्थिति में हनुमान जी की पूजा स्तुति कर भोग प्रसाद के छोला-चावल और बूंदी का वितरण भक्तों को किया।


श्री पाठक ने रॉयल कैफे ग्रुप द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा इस तरह के आयोजन से प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी जनसेवा में आगे आएं।


इस कार्यक्रम में रॉयल कैफे के जी.एम. सौरव सिन्हा, मैनेजर पल्लवी सिंह,मनोज गजवानी,राजेश मखीजा,राम चौबिया,अनूप श्रीवास्तव, सुशील दूबे, महेश दीक्षित, बैंक्वेट मैनेजर संतोष रिज़वानी, पंकज कुकरेजा,अनिल बत्रा, उर्वशी शर्मा और उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के चेयरमैन अजीज सिद्दीकी,महामंत्री अब्दुल वहीद,सचिव जुबेर अहमद, एन पी टी आई अध्यक्ष नजम अहसन, तौसीफ हुसैन,मिर्जा आरिफ़ बेग,सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button