उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश सरकार के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष रु. 935.02 करोड़ की वृद्धि: सुरेश खन्ना

  लखनऊ: प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के अगस्त माह में कुल रू0 13024.44 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वर्ष 2021-22 के अगस्त माह में रू0 12089.42 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार माह अगस्त में गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष रू0 935.02 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी के अन्तर्गत माह अगस्त, 2022 में कुल रू0 4658.08 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष अगस्त, 2021 के माह में प्राप्ति रू0 4814.53 करोड़ थी। उन्हांेने बताया कि माह अगस्त 2021 में भारत सरकार से आई0जी0एस0टी0 एडहॉक के रूप में रू0 999.61 करोड़ प्राप्त हुआ था जिसे मिलाकर वर्ष 2021 माह अगस्त में आई0जी0एस0टी0 रू0 2906.17 करोड़ प्राप्त हुये। जो इस वर्ष माह अगस्त 2022 में प्राप्त न होने के कारण कमी दृष्टिगत हो रही है। वैट के अन्तर्गत माह अगस्त, 2022 में रू० 2470.10 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह अगस्त, 2021 में प्राप्ति रू0 2461.93 करोड़ थी।
श्री खन्ना ने बताया कि आबकारी के अन्तर्गत माह अगस्त, 2022 में कुल रू0 2998.76 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष माह अगस्त, 2021 में प्राप्ति रू0 2432.43 करोड़ थी। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह अगस्त, 2022 की राजस्व प्राप्ति रू0 2063.39 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह अगस्त, 2021 में प्राप्ति रू0 1735.45 करोड़ थी। परिवहन के अन्तर्गत माह अगस्त, 2022 की राजस्व प्राप्ति रू0 659.27 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह अगस्त, 2021 में प्राप्ति रू0 508.69 करोड़ थी। भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह अगस्त, 2022 में प्राप्ति रू0 174.84 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह अगस्त, 2021 में प्राप्ति रू0 136.39 करोड़ थी।
वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्य कर राजस्व के अन्तर्गत जी0एस0टी0 के अन्तर्गत माह अगस्त, 2022 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 38,989.20 करोड़ के सापेक्ष रू0 26,744.16 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 68.6 प्रतिशत है। वैट के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 के अगस्त माह तक निर्धारित लक्ष्य रू0 12,767.36 करोड़ के सापेक्ष रू0 11,472.45 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 89.9 प्रतिशत है। इसी प्रकार आबकारी के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य रू0 22087.81 करोड़ के सापेक्ष रू0 15973.09 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो 72.30 प्रतिशत है। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह अगस्त, 2022 तक निर्धारित लक्ष्य रू0 12,809.00 करोड़ के सापेक्ष रू0 10,425.63 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 81.40 प्रतिशत है। इसी प्रकार परिवहन के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष के अगस्त माह तक राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य रू0 4382.06 करोड़ के सापेक्ष रू0 3570.86 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 81.50 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भूतत्व एवं खनिकर्म के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष के माह अगस्त तक राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य रू0 1628.10 करोड़ के सापेक्ष रू0 1066.43 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 65.5 प्रतिशत है।
श्री खन्ना ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले प्रति लीटर वैट की दर देश के अधिकांश राज्यों की तुलना में कम हैै। वर्तमान में प्रदेश में पेट्रोल पर वैट रू0 15.08 प्रति लीटर एवं डीजल पर वैट रू0 12.76 प्रति लीटर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button