उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
बप्पा खा ले जरा छप्पन भोग सजा..,
स्व. राजेश बंसल की स्मृति में लगा वैक्सीनेशन कैम्प

मनौतियों के राजा गणेशोत्सव का छठा दिन
लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के तत्वावधान में झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास चल रहे 18 वां मनौतियों के राजा का गणेशोत्सव के छठे दिन सोमवार को सुबह ‘मनौतियों के राजा’ के दरबार में भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना बनारस के आचार्य कमलेश जी व पण्डित हरिनारायण के सानिध्य में सम्पन्न हुई। उसके बाद मनौतियों के राजा गणेशउत्सव के प्रेरणाश्रोत स्व0 राजेश बंसल की स्मृति में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें 43 लोगों ने वैक्सीन व बूस्टर डोज लगवाया।

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में 56 भोग मुख्य आकर्षण रहा। कमेटी के 130 परिवारों द्वारा बप्पा को छप्पन भोग नाचते गाते चढ़ाया गया।
राजधानी की भजन गायिका सुमिता श्रीवास्तव भजन की शुरुआत गणेश वन्दना ‘गणपति जी हर साल यू ही घर में आते रहना’ सुनाने के बाद छप्पन भोग का भजन ‘बप्पा खा ले जरा छप्पन भोग सजा.., सुनाया। उसके बाद कमेटी के भारत भूषण गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अखिलेश बंसल, रंजीत सिंह, संजय गांधी, घनश्याम अग्रवाल, महिलाओं में संध्या बंसल, अंजू गुप्ता, रुक्मणी अग्रवाल, अंशू बंसल, आशा अग्रवाल, नीरज सिंह, बिन्नी बंसल, नेहा अग्रवाल आदि लोग नाचते गाते झूमते छप्पन भोग लेकर बप्पा के दरबार पहुंचे तो सुमिता श्रीवास्तव ने बहुत सुन्दर भजन ‘भक्तों ने मिकर किया है 56 भोग तैयार जी…, सुनाया तो बप्पा के जयकारे लगने लगे। 56 भोग के साथ ब्रम्हा, विष्णु, महेश भगवान के स्वरुप मे कलाकार चल रहे थे।



