लखनऊ : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए गाडी सं. 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस एवं गाड़ी सं. 15009 गोरखपुर-मैलानी का प्रायोगिक ठहराव छः माह के लिए अगली सूचना तक 04 सितम्बर से बृजमनगंज स्टेशन पर प्रारंभ हो गया है ।
कल देर रात्रि 04 सितम्बर को बृजमनगंज स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार पंकज चौधरी के कर कमलों द्वारा 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस को 22:22 बजे तथा गाडी सं0 15009 गोरखपुर- मैलानी को 23:53 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) संजय यादव, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अम्बर प्रताप सिंह, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर / सा. अरुण कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।