बड़ी खबरलखनऊ

महापौर ने कारगिल शहीदों की जन्मभूमि से एकत्रित की गई पवित्र मिट्टी से राजभवन में किया वृक्षारोपण

लखनऊ. महापौर संयुक्ता भाटिया ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा कारगिल विजय उत्सव की वर्षगांठ के क्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित कारगिल युद्ध के 76 वीर बलिदानियों की जन्मभूमि से एकत्रित पवित्र रज (मिट्टी) पर पुष्पांजलि कर, महापौर ने पुण्य रज को अपने माथे पर लगाकर, पूजा अर्चना कर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्य रज (मिट्टी) से हरिशंकरी पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव पूर्ण क्षण है और इन भारत मां के वीर सपूतों को अपनी कोख से जन्मने वाली और पालन-पोषण परवरिश कर उनको सूरमा बनाने वाली पूज्य मांओं को मैं शत शत नमन करती हूं।
महापौर ने बताया कि कारगिल विजय की वर्षगांठ अर्थात 26 जुलाई 2022 के दिन देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जिन वीर सैनिकों ने अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान किया था, उनकी याद में श्रद्धांजलि स्वरूप यह कार्य्रकम आयोजित किया गया था। उस समय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित कारगिल युद्ध के 76 वीर बलिदानियों की मातृभूमि से एकत्रित पवित्र रज पर पुष्पांजलि अर्पित कर उसकी पूजा अर्चना कर उन सेनानियों को अपनी श्रद्धांजलि दी थी।
राज्यपाल ने इस रज का उपयोग कर राज भवन परिसर में एक हरिशंकरी वृक्षारोपण करने की इक्षा जाहिर की थी। इसी कड़ी में आज के दिन राजभवन प्रांगण में कारगिल शहीदों की जन्मभूमि से एकत्रित रज/ मिट्टी से हरी शंकरी वृक्ष महापौर द्वारा रोपित किया गया और इसका नामकरण भी कारगिल बलिदानी हरिशंकरी वृक्ष’ के रूप में किया गया।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल दुष्यंत सिंह, अध्यक्ष मातृशक्ति श्रीमती आशा सिंह, महासचिव करनॉल शिवबालक सिंह, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष कैप्टन इंदल सिंह सहित पूर्व सैनिक परिषद के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button