लखनऊ. एआईआरएफ व एनआरएमयू के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर आलमबाग लखनऊ स्थित एल डी रेलवे कॉलोनी में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व विधायक सुरेश चंद तिवारी ने 72 वृक्ष कॉलोनी के पार्क में लगाए गए व इस मौके पर नगर निगम द्वारा निर्मित रेलवे कॉलोनी स्थित पार्क को नगर निगम द्वारा मजदूर नेता का. मिश्र की स्व. पत्नी प्रभावती मिश्रा के नाम पर निर्मित पार्क का लोकार्पण किया।
उक्त पार्क का नामकरण महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा किया गया था। इस के लिए महापौर ने नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में प्रस्ताव पास किया था।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर संयुक्ता भाटिया ने का. शिव गोपाल मिश्र को दीर्घायु प्राप्त करने व इसी प्रकार श्रमिकों की समस्याओं के समाधान तल्लीन रहने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री का. आर के पांडेय , कारखाना मंडल से कामरेड अनूप बाजपेई , लेखा मंडल से कामरेड उपेंद्र सिंह व वरिष्ठ नेता कामरेड यस यू शाह के साथ सैकड़ो रेल कर्मचारी व नेता उपस्थित रहे.