उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
श्री मौसमगंज रामलीला में 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन
बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश के साथ संपन्न हुआ रावण दहन कार्यक्रम

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री मौसमगंज रामलीला एवं नाट्य समिति के 147वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के साथ ही परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
रावण दहन के कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। रामलीला की परंपरा के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। समिति द्वारा 147 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।


