उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोंडा स्टेशन पर स्पेशल केम्पेन 6.0 के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रावाल के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण मण्डल में ‘स्पेशल केम्पेन 6.0’ के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में गोण्डा जं. स्टेशन पर वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (टीआरएस)  आशीष कुमार मद्धेशिया के नेतृत्व में स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गयी तथा रेल जन संवाद का आयोजन किया गया।

इस दौरान यात्रियों से संवाद स्थापित कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्टेशन परिसर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर यात्रियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, कूड़े को कूड़ेदान में ही डालने तथा कपड़े की थैली का प्रयोग करने हेतु आग्रह किया गया।
इस अवसर पर एरिया मैनेजर, स्टेशन अधीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। लखनऊ मण्डल स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुंदर रेल परिसर हेतु निरंतर प्रयासरत है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button