मनकापुर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया।

लखनऊ : कर्मचारी हितों के संरक्षण, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासन एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मनकापुर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी समस्याओं एवं परिवादों को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान कुल 33 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया तथा 07 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 06 परिवादों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष एक परिवाद के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी रवि कुमार गौतम, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक मनीष कुमार, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक सनी प्रकाश सिंह तथा बिल लिपिक अक्षत सक्सेना एवं शुभम उपस्थित रहे। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल कर्मचारी कल्याण एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।,



