लखनऊ मंडल के परिचालन विभाग द्वारा सामान्य एवं सहायक नियम (G&SR) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता श्रंखला के द्वितीय चरण का आयोजन

लखनऊ : लखनऊ मंडल में 2026 को परिचालन mrb कर्मचारियों के लिए सामान्य एवं सहायक नियम (G&SR) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता श्रंखला के अंतर्गत द्वितीय चरण का आयोजन किया गया । मंडल रेल प्रबन्धक श्री सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन मे इसकी संकल्पना वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक श्री रजनीश श्रीवास्तव द्वारा की गयी है ।प्रतियोगिता में यातायात निरीक्षक अयोध्या कैंट टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा यातायात निरीक्षक राएबरेली-प्रथम की टीम रनर-अप रही। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में रेलवे के संरक्षा नियमों एवं परिचालन प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनके ज्ञान का मूल्यांकन करना तथा सुरक्षित ट्रेन संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों के अनुपालन के प्रति उनका आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता सुदृढ़ करना था।
इस दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक (सामान्य) श्री पवनीश काटल, मंडल परिचालन प्रबन्धक (M)
अमित चतुर्वेदी, सहायक परिचालन प्रबंधक सुश्री राशि🤣दा खातून , सहायक परिचालन प्रबंधक (सा०)
प्रभात कुमार त्रिपाठी एवं सहायक परिचालन प्रबंधक (को.) जटाशंकर शुक्ला भी उपस्थित रहे।
लखनऊ मंडल भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं संरक्षा -केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे रेल सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखा जा सके।



