उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सराय हरखू स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20401/20402 लखनऊ–वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस का ठहराव प्रारंभ

लखनऊ : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा गाड़ी संख्या 20401/20402 लखनऊ–वाराणसी–लखनऊ सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस का सराय हरखू स्टेशन पर निर्धारित ठहराव आज, 27 जून 2026 से प्रभावी कर दिया गया है।

इस अवसर पर बदलापुर के विधायक  रमेश चन्द्र मिश्रा तथा जौनपुर के सांसद के प्रतिनिधि ने सराय हरखू स्टेशन से गाड़ी संख्या 20401 लखनऊ–वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी एवं रेल यात्री उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि गाड़ी संख्या 20401 (लखनऊ–वाराणसी) सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस सराय हरखू स्टेशन पर प्रातः 07:07 बजे पहुंचेगी तथा 07:08 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 20402 (वाराणसी–लखनऊ) सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस सराय हरखू स्टेशन पर रात्रि 20:42 बजे पहुंचेगी तथा 20:43 बजे प्रस्थान करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button