उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के लिए 10 नवम्बर को एकतरफा आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन

लखनऊ : त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 04258 लखनऊ–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) एकतरफा आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन दिनांक 10 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा।

यह विशेष ट्रेन लखनऊ स्टेशन से रात्रि 21:45 बजे प्रस्थान करके उन्नाव जंक्शन (22:53/22:55 बजे), कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण तथा ठाणे पर रुकते हुए अगले दिन प्रातः 03:35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित कोच, शयनयान कोच, सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।

रेल यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए RailOne app अथवा रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करें ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button