उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से 11 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों के पदाधिकारियों की सूची विधिवत घोषित कर दी है।

तीन जिलों — उत्तर बाहरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नजफगढ़ की सूची वर्तमान जिला अध्यक्षों से परामर्श के बाद उचित समय पर घोषित की जाएगी।

कुछ नए मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज हमने पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें महिला सशक्तिकरण के प्रति राष्ट्रीय नेतृत्व की प्रतिबद्धता के अनुसार 33% महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है और युवाओं को भी पर्याप्त अवसर प्रदान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों की नियुक्ति में भी सभी मानकों का सख्ती से पालन किया गया है।

नई संगठनात्मक व्यवस्था दिल्ली की जनता की सेवा के लिए पार्टी संगठन को और अधिक ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button