जनता दल यूनाइटेड की बैठक में 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

अयोध्या : जनता दल यूनाइटेड , उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक 11 जनवरी 2026 को अयोध्या के रमा इन होटल में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने की और मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री एवं उत्तेर प्रदेश प्रभारी माननीय श्रवण कुमार जी थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान को गतिशीलता प्रदान करते हुए 10 लाख नए सदस्य बनाने के लक्ष्य रखा गया है एवं 15 फरवरी 2026 तक अभियान चला कर यह लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश के समस्त कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करते हुए जनता दल यूनाइटेड के नीतियों एवं सामाजिक न्याय के कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का भी काम करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल जी के नेतृत्व में मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रवण कुमार के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में संगठन नयी उचाईयों को हासिल करेगा।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी ,जिलों के पदाधिकारी , प्रकोष्ठो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए।
बैठक के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पनाथ वर्मा थे।
बैठक में संगठन को भी मजबूत करने के लिए एवं निर्धारित सदस्य्ता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विधान सभा एवं जिला प्रभारियों को निर्देश देते हुए अधिकृत किया गया है कि वो समय समय पर सदस्यता अभियान कि समीक्षा करते रहे। साथ में प्रकोष्ठों को भी प्रदेश स्तर कि बैठक कर सदस्यता अभियान को गतिशीलता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।
प्रदेश कि आगामी समीक्षा बैठक दिनांक ७ फरवरी को बिजनौर में प्रस्तावित है जिसमे आज दिए गए निर्धारित लक्ष्य कि समीक्षा कि जाएगी।
बैठक में कई सामाजिक एवं राजनितिक लोगो ने जदयू कि सदस्यता ग्रहण कि जिसमे भारतीय किसान मोर्चा एवं भारत रक्षा दल के आशीष कुमार ,भाजपा किसान मोर्चा के सिंघासन गुप्ता एवं समाजसेवी प्रशांत सिंह प्रमुख थे।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शीलेन्द्र सिंह , रजनीश पटेल , शालिनी पटेल कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार ,प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह ,सुभाष पाठक , युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रशांत सिंह , महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सिंह , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर पी चौधरी समेत सैकड़ो पदाधिकारी
एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


