भारतीय किसान युवा जागरुक संगठन द्वारा गभाना टोल का किया घेराव

अलीगढ़ /गभाना : भारतीय किसान युवा जागरुक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष लता ठाकुर व राष्ट्रीय प्रवक्ता वसीम सिद्दीकी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गभाना टोल पर प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान टोल मैनेजर से नोक झोंक भी हुई किसान कार्यकर्ताओं ने टोल को चारों तरफ से घेर लिया काफी समय तक प्रदर्शन के बाद टोल मैनेजर को टोल फ्री का ज्ञापन दिया जिसमें सभी किसान साथियों के लिए टोल मुफ्त करने की मांग की गई थी.
भारतीय किसान युवा जागरुक संगठन के काफिले का बुलंदशहर से लेकर खुर्जा अरनिया मुनि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लता ठाकुर जी का जोरदार स्वागत किया गया स्वागत के दौरान फुल मालाओं और पगड़ी बांध कर सम्मानित किया
प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह का बुलंदशहर आगमन राष्ट्रीय कार्यालय चांदपुर रोड पर फूल मालाओं और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया
इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री दीपक पुंडीर , राष्ट्रीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष बुलंदशहर अमरीश भारद्वाज,
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उर्मिलासिंह राणा , प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, महिला जिला अध्यक्ष शालिनी शर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,कुश सिरोही जी, राष्ट्रीय महासचिव ,संजीव गौड़ ,गाजियाबाद जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार, गौतमबुद्धनगर, व हापुड़ जिला अध्यक्ष हिरदेश सिंह शिसोदिया ,व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राहुल सोनी, महिला जिला उपाध्यक्ष अनु झा, गाजियाबाद से शबनम अली,मीडिया प्रभारी वसीम खान ,जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ,आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे.



