उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल की गई ब्राम्होस्त्र मिसाइल की दिखेगी झलक

झूलेलाल वाटिका पर 27 अगस्त से 6 सितम्बर तक होगा गणेश उत्सव

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से 20 वां श्री गणेश महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त से 6 सितम्बर तक झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास किया जाएगा। “मनौतियों के राजा” के नाम से होने वाले शहर के सबसे बड़े श्री गणेश महोत्सव के लिए विशाल पंडाल तैयार हो रहा है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी कार्यक्रम स्थल झूलेलाल वाटिका पर सोमवार 25 अगस्त को प्रेसवार्ता के दौरान संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पण्डाल बनाने के लिए कोलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा पिछले करीब एक माह से पंडाल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बप्पा का दरबार दिल्ली के अक्षरधाम मन्दिर की तर्ज पर बन रहा है इसकी ऊंचाई 85 फीट होगी। पंडाल करीब 15000 वर्ग फुट में वातानुकूलित वाटर प्रूफ तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंडाल में आपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल की गई ब्राम्होस्त्र मिसाइल जो पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिये, उसकी भी की झलक दिखेगी। अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं व पुस्र्षों के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था रहेगी। पंडाल के बाहर 14 हजार वर्ग फीट में कुर्सियां डाली जाएंगी। जिसपर लोग खुले में बैठकर बप्पा के भजनों व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि इस बार आम भक्तों श्रद्धालुओं का 10 करोड का बीमा कराया गया है। मनौतियों के राजा भगवान श्री गणेश का 25 लाख स्र्पए का बीमा कराया गया है। महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि बप्पा की मूर्ति 6 फुट की मुंबई के सिद्धिविनायक की तर्ज पर तैयार की गई है। राजधानी के मूर्तिकार श्रवण प्रजापति श्री गणेश जी मुर्ति को तैयार कर रहे हैं। बप्पा की मूर्ति 26 अगस्त को पंडाल में पहुंचेगी। संस्था द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से 25 महिला व 25 पुस्र्षों सुरक्षाकर्मियों व्यवस्था देंखेंगे। इसके अलावा पूरे पंडाल मे 60 सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे है। उपाध्यक्ष व पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शासन प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन सभी का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलकाता के प्रसिद्ध संजय शर्मा के नेतृत्व में होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार बीकानेर के मशहूर भजन गायक श्री प्रवेश शर्मा 29 अगस्त को बप्पा के दरबार अपनी प्रस्तुति देंगे। खलीलाबाद के चर्चित भजन गायक श्री रोमी सरदार 31 अगस्त को बप्पा के दारबार भजनों की वर्षा करेंगे। ग्वालियर के भजन गायक मनोज शर्मा 2 सितम्बर को भजन सुनायेंगे। इसी प्रकार देवघर के जानेमाने भजन गायक  मनोज अजीत मनौतियों के राजा के दरबार में हाजिरी लागायेंगे।

कमेटी के सदस्य योगेश बंसल व शरद अग्रवाल ने बताया कि हर साल करीब 82 हजार चिट्ठियां लिखी जाने वाले बप्पा के दरबार में इस बार लाखों भक्तों के आने की उम्मीद है। इसके अलावा काफी संख्या मे दुकानें चाट, फास्ट-फ्रूड एवं आइस्क्रीम की दुकाने व उनके पसन्द की सामग्री भी मिलेगी। पण्डाल के बाहर महोत्सव का स्र्प दिया जा रहा है। महिला एवं बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा फूड जोन, किड्स जोन, गेम जोन, शापिंग जोन, लाइव प्रोग्राम नृत्य नाटिका एवं भजन, सिंगर सेलेब्रिटी मुख्य आकर्षण रहेंगे। अखिलेश बंसल ने बताया कि बप्पा के दर्शन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक, दोपहर 1:00 बजे से 5 बजे तक और सायं 6ः00 बजे से रात 11 होंगे। विगत वर्षो की भांति इस बार भी मनोतियों के राजा श्री गजानन के नाम चिट्ठी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 6ः00 बजे तक श्रद्धालु लिख सकते हैं।

शोभा यात्रा 6 सितम्बर को, मूर्ति का होगा भू विसर्जन

6 सितम्बर को मनौतियों के राजा की शोभा यात्रा झूलेलाल वाटिका से अपरान्ह 1 बजे प्रारम्भ होकर विश्वविद्यालय मार्ग, आईटी चौराहा, रामकृष्ण मठ, शंकरनगर, नजीरगंज, डालीगंज होते हुये झूलेलाल वाटिका पर समाप्त होगी। विसर्जन शोभा यात्रा निकलने के बाद गणेश प्रतिमा का झूलेलाल वाटिका के पास भू विसर्जन किया जायेगा।
प्रेसवार्ता में श्री देशराज अग्रवाल, संजय सिंह गांधी, अतुल बंसल, रामशंकर वर्मा, गोपाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जयकरन, सुधांशु बाथम, नरेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अतुल (सोनू), रोहित महानगर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button