उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली वाले 2022 में केजरीवाल सरकार के तिरंगा अभियान के नाम पर प्रचार लूट को भूले नही है : प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता खासकर संजय सिंह झूठ के पुराने सौदागर हैं और आज फिर संजय सिंह ने दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा वितरण अभियान को लेकर झूठ की खेती की है।

संजय सिंह याद रखें दिल्ली वाले अनेक अन्य प्रचार अभियानों की तरह केजरीवाल सरकार के तिरंगा वितरण प्रचार लूट को अभी भूले नही है और संजय सिंह में हिम्मत हो तो उसका जवाब दें।

संजय सिंह एक ऐसी “आप” पार्टी के नेता हैं जिसकी अरविंद केजरीवाल सरकार ने स्वतंत्रता के 75वें वर्ष 2022 में तिरंगा वितरण के प्रचार के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया था पर अपने सचिवालय पर ही ध्वजारोहण नही किया था जिसकी पोल स्वंय मैंने तत्कालीन ट्वीटर सोशल मीडिया के माध्यम से खोली थी। केजरीवाल सरकार ने मेरे ट्वीट पर चुप्पी साध ली थी और यह खुलासा समाचारों में बड़ी खबर बना थी।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार की हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगा खरीद पूरी टेंडर प्रक्रिया का पालन कर हुई है और सरकारी पोर्टल से हुई है। जी.ए.डी. का खरीद कांट्रैक्ट 8 अगस्त को हो गया था और सारी खरीद नियमानुसार हुई है और यदि कोई फर्क रहा भी होगा तो सरकार भुगतान पूरी जांच के बाद करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button