उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नानपारा-मैलानी मीटर गेज रेलखंड पर 16 नवम्बर से पुनः शुरू होगा ट्रेन संचालन

तीन जोड़ी ट्रेनें चरणबद्ध रूप से होंगी बहाल, यात्रियों को मिलेगी राह

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा नानपारा-मैलानी मीटर गेज रेलखंड पर निरस्त चल रही छह ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध रूप से पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। इस रेलखंड पर भीरा खेरी-पलियाकला के मध्य पुराने रेल कटाव स्थल पर जल रिसाव के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया था। संबंधित रेलखंड पर आवश्यक मरम्मत एवं संरक्षा संबंधी कार्यों के उपरांत अब ट्रेनों को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

पुनः बहाल होने वाली ट्रेनों का विवरण निम्नवत है-

1. गाड़ी संख्या 52264 (मैलानी-नानपारा) – 16 नवम्बर, 2026 से।
2. गाड़ी संख्या 52262 (मैलानी-नानपारा) – 16 नवम्बर, 2026 से।
3. गाड़ी संख्या 52261 (नानपारा-मैलानी) – 17 नवम्बर, 2026 से।
4. गाड़ी संख्या 52263 (नानपारा-मैलानी) – 17 नवम्बर, 2026 से।
5. गाड़ी संख्या 52259 (बिछिया-मैलानी) – 21 नवम्बर, 2026 से।
6. गाड़ी संख्या 52260 (मैलानी-बिछिया) – 21 नवम्बर, 2026 से।

इन ट्रेनों का पुनः संचालन प्रारम्भ होने से नानपारा, बिछिया, कतर्नियाघाट, निशानगाड़ा, मुर्तिहा, पलिया एवं भीरा सहित आसपास के क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही दुधवा टाइगर रिजर्व एवं कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र की यात्रा करने वाले पर्यटकों को भी इस रेलखंड के पुनः संचालन से लाभ होगा।

रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल परिवहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button