“आप” नेताओं के दावों के ठीक विपरीत 2013 से 25 के बीच दिल्ली के निजी स्कूलों की फीस में 500 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई :वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि जब से निजी स्कूलों की फीस के नियंत्रण के लिए दिल्ली शिक्षा एक्ट बना है तब से आम आदमी पार्टी के नेता बौखला गये हैं।
2013 में पहली सरकार बनाने से फरवरी 2025 में सरकार से विदाई तक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सुश्री आतिशी मार्लेना सहित पूरी आम आदमी पार्टी अपने को शिक्षा क्रांति का दूत बता कर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुधार के दावों के साथ ही निजी स्कूलों पर नियंत्रण के दावे करती रही पर “आप” नेताओं के दावों के ठीक विपरीत 2013 से 2025 के बीच दिल्ली के निजी स्कूलों की फीस में 500 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई।
श्री सचदेवा ने कहा ने कहा कि “आप” नेताओं ने 11 साल निजी स्कूलों से सांठगांठ बनाये रखी, वो फीस वृद्धि
रोकने को लेकर लम्बी तारिख का चेतावनी सर्कुलर लाते थे और स्कूल एसोसिएशन न्यायालय जाकर उस पर स्टे या फीस वृद्धि की अनुमति ले आते थे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि हमारी श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार ने सत्ता के पहले महीने में ही मनमानी स्कूल वृद्धि के कारणों का अध्ययन किया और जनता से शिक्षाविदों से सुझाव लेकर निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर नियंत्रण लगाने के लिए दिल्ली शिक्षा एक्ट बना दिया जिससे “आप” नेता बौखला गये हैं।
श्री सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली शिक्षा एक्ट से आज फीस नियंत्रण की ताकत पेरेंट्स के हाथ आ गई है और आज पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार का अभिनंदनकर रही हैं और “आप” नेताओं से पूछ रही हैं की ऐसा फीस नियंत्रण कानून उन्होने क्यों नही बनाया।
पेरेंट्स टीचर एसोसिएशनों के सवालों से बचने के लिए “आप” नेता दिल्ली शिक्षा एक्ट के विरूद्ध कुप्रचार कर रहे हैं पर अब जनता “आप” का दोगलापन पहचान चुकी है और गुमराह नही होगी।



