उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मछुवा समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार बिन्द एवं राष्ट्रीय महासचिव विन्द्रेश निषाद ने अपनी पूरी टीम के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए पूरी तरह तन-मन के साथ चुनाव में जुटने की घोषणा

लखनऊ । मछुवा समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार बिन्द एवं राष्ट्रीय महासचिव विन्द्रेश निषाद ने आज अपनी पूरी टीम के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उ.प्र. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’  एंव बरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी  देवेन्द्र निषाद के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवं आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए पूरी तरह तन-मन के साथ चुनाव में जुटने की घोषणा की है।

इस मौके पर मछुवा समाज एकता संघ के प्रदेश सचिव रामचन्दर पासी, विनोद सरोज, राम चन्दर निषाद, संजय निषाद, हरिकेश निषाद, मंजू देवी बिन्द, रंजीत कश्यप, राम अनुज बिन्द, गुड्डू यादव आदि सैंकड़ों निषाद समाज के लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button