उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सृजन समर्पित हुआ आज ही दिवंगत हुये साहित्यकार धीरेंद्र वर्मा को

लखनऊ : यू पी प्रेस क्लब व उ प्र साहित्यसभा के द्वारा आयोजित 174 वां सृजन सम्मान आज ही दिवंगत हुए वरिष्ठ साहित्यकार श्री धीरेंद्र वर्मा को समर्पित कर सम्मान का नाम ‘धीरेंद्र वर्मा स्मृति सृजन सम्मान ‘ कर दिया गया।

आज 174 वां धीरेंद्र वर्मा सृजन सम्मान वरिष्ठ शायरा भावना श्रीवास्तव को तथा धीरेंद्र वर्मा प्रेरणा सम्मान दिहाड़ी किचन के संस्थापक सोमनाथ कश्यप को हसीब सिद्दीकी सर्वेश अस्थाना महेंद्र भीष्म व शिव शरण सिंह ने दिया।
मधु पाठक मांझी के संयोजन और भ्रमर बैसवारी की अध्यक्षता में हुए इस सम्मान में योगी योगेश शुक्ल, महेश चंद्र महेश, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रतिभा श्रीवास्तव, सच्चिदानंद शलभ, राम दीक्षित, पंकज दिनकर, कौसर रिज़वी, डॉ सुभाष चंद्र गुरुदेव, महेश अस्थाना मधुर, संजय शर्मा रुद्र,विभा त्रिपाठी,नीलम दीक्षित,अरुणिमा जोशी,विमला त्रिवेदी, पँ बे अदब लखनवी, अच्युतानंद जायसवाल, हैदर जाफरी,अजय तोमर, खालिद लखनवी, रूबी राज सिन्हा आदि उपस्थित थे। शोकसभा के साथ कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button