उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ-बरौनी के बीच एक फेरे के लिए अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन

लखनऊ : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05022/05021 लखनऊ-बरौनी-लखनऊ अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन एक-एक फेरे के लिए किया जायेगा।

05022 लखनऊ-बरौनी अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 12 नवम्बर, 2026 (गुरुवार) को लखनऊ से 17.45 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 19.00 बजे, गोण्डा से 20.50 बजे, मनकापुर से 21.32 बजे, बस्ती से 22.45 बजे, खलीलाबाद से 23.30 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.25 बजे, कप्तानगंज से 01.40 बजे, पडरौना से 02.10 बजे, तमकुही रोड से 03.05 बजे, थावे से 03.50 बजे, छपरा से 08.35 बजे, हाजीपुर से 08.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 09.45 बजे तथा समस्तीपुर से 10.50 बजे छूटकर बरौनी 12.50 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05021 बरौनी-लखनऊ अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 13 नवम्बर, 2026 (शुक्रवार) को बरौनी से 15.00 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 15.55 बजे, मुजफ्फरपुर से 17.05 बजे, हाजीपुर से 18.05 बजे, छपरा से 18.20 बजे, थावे से 22.20 बजे, तमकुही रोड से 23.30 बजे, पडरौना से 00.06 बजे, कप्तानगंज से 01.00 बजे, गोरखपुर से 02.10 बजे, खलीलाबाद से 02.58 बजे, बस्ती से 03.35 बजे, मनकापुर से 04.28 बजे, गोण्डा से 05.15 बजे तथा बादशाहनगर से 07.22 बजे छूटकर लखनऊ 08.55 बजे पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button