सुप्रिया लाइफसाइंस ने वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में दर्ज की 14.8% की राजस्व वृद्धि

लखनऊ : मेडिकल के क्षेत्र में देश की प्रमुख कंपनियों में से एक सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में 14.8 फीसदी की राजस्व वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी एंटी-हिस्टामाइन, एंटी-एलर्जिक, विटामिन, एनेस्थेटिक और एंटी-अस्थमैटिक जैसे कई थेरेप्यूटिक सेगमेंट के उत्पादों पर ध्यान देती है। कंपनी का व्यापार दुनिया भर के 120 से भी अधिक देशों में फैला हुआ है।
वित्तीय परिणामों के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में सुप्रिया लाइफसाइंस का राजस्व 206.30 करोड़ रूपये रहा जो बीते साल इसी अवधि में 199.83 करोड़ रूपये था। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एबिटा 45.40 करोड़ रुपये और मार्जिन 22.0% रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में एबिटा 72.65 करोड़ रुपये और मार्जिन 36.4% था। एबिटा पर असर के ये कारण रहे:
वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में कर के बाद लाभ (पीएटी) 29.25 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 50.43 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में पीएटी मार्जिन 14.2% रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 25.2% था। वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में कंपनी ने 396.04 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही के 344.91 करोड़ रुपये की तुलना में 14.8% अधिक है। इस अवधि में एबिटा 92.86 करोड़ रुपये और पीएटी 53.29 करोड़ रुपये रहा।



