उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लोक चौपाल में देशभक्ति गीतों संग गूंजे श्रीकृष्ण भजन

राज वर्मा की कृति ‘स्वतंत्रता का काकोरी अध्याय’ लोकार्पित

 

लोक चौपाल में देशभक्ति गीतों संग गूंजे श्रीकृष्ण भजन

लोकार्पित हुई राज वर्मा की कृति ‘स्वतंत्रता का काकोरी अध्याय’

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से रविवार को आयोजित 77वीं लोक चौपाल में देशभक्ति गीतों संग श्रीकृष्ण भजन की धूम रही। गोमती नगर के विकल्प खण्ड स्थित रोहित रेजिडेंसी कम्युनिटी सेण्टर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज वर्मा की कृति स्वतंत्रता का काकोरी अध्याय का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सावन-भादो के पर्व और उत्सवों पर चर्चा के साथ हुआ।

वरिष्ठ साहित्यकार एवं चौपाल चौधरी डा. रामबहादुर मिश्र ने कहा कि आजादी के आन्दोलन को लोक साहित्य और संस्कृति का अवलम्बन मिला था। धर्मप्राण भारतीय जनमानस के लिए देवी-देव और परम्पराओं का सदैव महत्व रहा है। उन्होंने काकोरी एक्शन के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनवीणा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित स्वतंत्रता का काकोरी अध्याय पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि स्वाधीनता आन्दोलन में संघर्ष करने वाले क्रान्तिवीरों का स्मरण लोगों में देशभक्ति भाव का संचार करेगा।

लोकार्पित कृति पर चर्चा करते हुए लेखक राज वर्मा ने कहा कि नयी पीढ़ी और बड़ी वय के भी बहुतेरे लोग काकोरी एक्शन से अनभिज्ञ हैं। इस पुस्तक के माध्यम से काकोरी एक्शन की गौरवपूर्ण और साहसिक घटना को पांच अध्यायों में वर्णित किया गया है जिनमें अभियान के बाद ब्रिटिश कार्यवाही, योजना में शामिल क्रान्तिकारियों का विवरण, मुकदमे की जानकारी व अन्य रोचक तथ्य शामिल हैं। परिचर्चा में दीपक कबीर, संस्थान की संरक्षक डा. स्मिता मिश्रा, अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव एवं चौपाल प्रभारी अर्चना गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।

सांस्कृतिक सत्र के दौरान अंतरा भट्टाचार्य के मार्गदर्शन सौम्या गोयल, सुमन मिश्रा के निर्देशन व सूत्रधार स्मिता पाण्डेय के संचालन में हम बुलायें, अच्युतम केशवम, जयतु जननी जन्मभूमि, श्याम रंग में रंगी राधिका आज हुई मतवारी पर गायन और नृत्य की सामूहिक प्रस्तुतियां हुईं, जिसमें सौम्या गोयल, अविका गांगुली, अथर्व श्रीवास्तव, आद्रिका मिश्रा, अव्युक्ता, अमेया सिंह, कर्णिका सिंह, प्रवीन गौर, विनीता मिश्रा, दीपिका, माधुरी सोनी, शिशिर मुखर्जी आदि कलाकार सम्मिलित रहे। संचालन अर्चना गुप्ता तथा आभार ज्ञापन संस्थान की सचिव डा. सुधा द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में सर्वश्री उत्तम सिंह, नीलम वर्मा, मधुलिका श्रीवास्तव, शिवम राजन, अपराजिता वर्मा, अमित कुमार, संदीप कुमार, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्रा, उत्तम नाग, रतन बाजपेयी सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button