उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्री वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा का विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अभिनन्दन किया

नोएडा । श्री वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर नोएडा महानगर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस दौरान पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम में छोटे लाल, श्यामवीर, अजय राठौर और दिलीप गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने श्री महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

श्री वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। आयोजन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारियों में छोटे लाल,श्यामवीर, अजय राठौर, दिलीप गुप्ता व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button