रेनूसागर बेस्ट प्लेस टू लाइव एंड वर्क की ओर अग्रसर : आरपी सिंह
हिंडाल्को रेनुसागर में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

सोनभद्र : सोनभद्र थाना अनपरा परिक्षेत्र में स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुसागर के परिसर में स्थित सुमंगलम भवन के प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, श्रद्धा और देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया गया। पूरे परिसर को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाया गया था और वातावरण देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह राष्ट्रगान एवं तिरंगा फहराने के साथ हुई, जिसमें यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, देश के विकास में उद्योगों की भूमिका को रेखांकित किया।यूनिट हेड आर पी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि रेनूसागर बेस्ट प्लेस टू लाइव और वर्क की ओर अग्रसर है। संस्थान को मिले पुरस्कारों का जिक्र करते हुए यूनिट हेड ने कहा कि बड़े गौरव की बात है कि रेनूसागर ट्रेनिंग सेंटर को बेस्ट लर्निंग संस्थान के पुरस्कार से नवाजा गया है। यूनिट हेड ने इस अवसर पर जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देते हुए लोगों को जल संरक्षण पर जोर देने के लिए कहा ताकि आने वाला भविष्य सुरक्षित रहे।उन्होंने दिशिता महिला मंडल रेनुसागर एवं सीएसआर द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा प्रकाशित पत्रिका ” दिशा “का विमोचन भी यूनिट हेड आर पी सिंह एवं दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने किया तथा महिला मंडल के कार्यों की सराहना की और आगे भी समाज सेवा में उनको योगदान देने के लिए प्रेरित किया।स्कूलों के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम तथा उपलब्धियों के लिए तीनों स्कूलों के प्रधानाचार्य को धन्यवाद देते हुए उनकी प्रशंसा की। यूनिट हेड ने समाज कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया तथा रेनूसागर में हो रहे नए निर्माण के बारे में भी बताया।
इसके पूर्ब एवीआइसी, एवीपीएस एवं रेनुपावर प्राथमिक पाठशाला के छात्रों द्वारा कालोनी परिसर में प्रभात फेरी निकाली गई।प्रभात फेरी में बच्चों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।वही छात्रों द्वारा शानदार देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोहा। मानव संसाधन प्रमुख शैलेश विक्रम सिंह जी ने भी आए हुए गणमान्य नागरिकों पत्रकारों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी विभागों को धन्यवाद दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हेड मेंटेनेंस जगदीश पात्रा,ऑपरेशन हेड मनीष जैन, एच आर हेड आशीष कुमार पांडे, मन्नू अरोड़ा,संजय श्रीमाली, संदीप यावले, आशुतोष सिंह, सुधाकर अन्नामलाई, मनीष सिंह, अरविंद सिंह, विभु पात्रा ,सुबोध दवे ,ललित खुराना, निखिल जैन, निशा महापात्रा ,सतनाम सिंह,आदि वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे। मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों के पदाधिकारी शैलेंद्र यादव, निर्दोष सिंह, रामकुमार झा अपने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मौजूद रहे। कर्मचारी संबंध प्रमुख मृदुल भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव श्रीवास्तव, रोहित सक्सेना, रमेश वर्मा, सदानंद पांडे का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम तिवारी ,जितेंद्र गुप्ता और गीतांजलि मिश्रा ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विभागों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।



