उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पंजाब नैशनल बैंक ने बीएचईएल कर्मियों को वेतन पैकेज लाभ उपलब्ध कराने के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया

लखनऊ : सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के साथ सैलरी पैकेज लाभों के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएनबी द्वारा बीएचईएल के सभी सेवारत कर्मचारियों को उन्नत बीमा सुरक्षा, बैंकिंग लाभ, रिटेल लोन पर रियायती प्रस्तावों और अन्य लाभों के साथ विविध प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इस एमओयू पर बीएचईएल की ओर से  एम. श्रीधर, निदेशक (एचआर) और पीएनबी की ओर से  राजेंद्र सिंह, महाप्रबंधक (बीए एंड आरएम) ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर बीएचईएल की ओर से  के. जी. विजयालक्ष्मी, कार्यपालक निदेशक (रिसीवेबल मैनेजमेंट), श्रीमती सुपर्णा शिवकुमार, अपर महाप्रबंधक (वित्त), श्री संजय साह, एजीएम (एचआर) ,  सुनील कुमार, प्रबंधक (एचआर) तथा पीएनबी की ओर से  शुचिता गुप्ता, मुख्य प्रबंधक (बीए एंड आरएम विभाग) एवं श्री रोहित बाहरी, वरिष्ठ प्रबंधक (बीए एंड आरएम विभाग) भी उपस्थित थे।
यह पेशकश बीएचईएल कर्मचारियों और उनके परिवारों को व्यापक बीमा सुरक्षा तथा कई उन्नत बैंकिंग विशेषाधिकार प्रदान करती है, जिनमें बच्चों के लिए समर्पित शिक्षा और विवाह से संबंधित कवर भी शामिल हैं। प्रमुख लाभों में लॉकर किराए में तरजीह, वेतन-लिंक्ड ओवरड्राफ्ट सुविधाएं, जीरो- बैलेंस पारिवारिक खाते, मानार्थ अनिवार्य बैंकिंग सेवाएं, और गृह, शिक्षा व वाहन ऋणों के लिए प्रसंस्करण तथा दस्तावेजीकरण शुल्क पर रियायतें शामिल हैं।
इसके अलावा, कर्मचारी हॉस्पी-कैश लाभ, फैमिली बैंकिंग विशेषाधिकार और मानार्थ क्रेडिट कार्ड सहित कई मूल्य-वर्धित लाभों का भी फायदा उठा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button